नोएडा

नोएडा में कोरोना का पहला केस, 55 वर्षीय महिला आई Covid पॉजिटिव; CMO ने कहा- घबराएं नहीं

Corona Case in Noida: गौतमबुद्ध नगर में जिले का पहला कोरोना केस मिला है। नोएडा में 55 वर्षीय महिला में कोविड के लक्षण की पुष्टि हुई है। जिसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। सीएमओ ने लोगों से कहा कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जिला अस्पताल में कोविड टेस्ट की जांच शुरू की गई है और टेस्टिंग की संख्या भी बढ़ाई गई है।

Image

नोएडा में कोविड केस

Corona Case in Noida: दिल्ली के बाद अब नोएडा में भी कोरोना की दस्तक हो गई है। गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना का पहला पॉजिटिव मरीज मिला है। नोएडा के सेक्टर 110 में रहने वाली 55 वर्षीय महिला में कोविड के लक्षण पाए गए हैं। महिला माइल्ड लक्षण के साथ निजी अस्पताल में पहुंची। जहां मरीज के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। जिसमें मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

मरीज के परिवारजनों की भी जांच

सीएमओ नरेंद्र कुमार ने बताया की जिले का पहला कोरोना का केस सामने आया है। RTPCR टेस्ट द्वारा मरीज का रिजल्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने बताया कि मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री रही है। मरीज की कोविड की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। मरीज के परिवार में पति और मेड है। मरीज के अन्य परिवारजनों का भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।

मास्क-सेनिटाइजर का करें इस्तेमाल

सीएमओ ने बताया कि हम जिला अस्पताल से कोविड टेस्टिंग की शुरुआत कर रहे हैं और कोविड का पहला मरीज नोएडा में पाए जाने के बाद टेस्टिंग की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग मास्क और सेनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें और लोगों से दूरी बनाकर रखें।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article