Noida में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों गिरफ्तार, अवैध हथियार के साथ चोरी की बाइक और मोबाइल फोन जब्त

Noida News: नोएडा पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाला दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटनास्थल से चोरी के मोबाइल और बाइक के साथ कई अवैध हथियार भी जब्त किए हैं।

Noida News: नोएडा में क्राइम बढ़ता ही जा रहा है। नोएडा से आए दिन लूटपाट, चेन स्नेचिंग, मोबाइल स्नेचिंग जैसे मामले सामने आते रहते हैं। बढ़ते अपराध को कम करने के लिए पुलिस द्वारा समय-समय पर शहर में चेकिंग की जाती है। इसी क्रम में नोएडा सेक्टर 58 थाना पुलिस ने 20 दिसंबर की देर रात सेक्टर 57 के पास चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध हथियार और चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। इन पर एनसीआर के अलग-अलग स्थानों पर कई मुकदमे दर्ज हैं।

Noida Police

नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों गिरफ्तार

मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर 58 थाना पुलिस 20 दिसंबर की देर रात चेकिंग कर रही थी। इसी चेकिंग के दौरान सार्वजनिक शौचालय सेक्टर-57 की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार आते दिखाई दिए। जिसे पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। लेकिन वह नहीं रुके और तेजी से चौकी सेक्टर-57 की तरफ सर्विस रोड से भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। जिसमें बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

End of Feed