नोएडा

Noida Fire: सेक्टर 65 में स्थित कंपनी में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी दमकल की 15 गाड़ियां

Noida Fire: नोएडा के सेक्टर फेस 3 थाना क्षेत्र के सेक्टर 65 में स्थित एक कंपनी में आज भीषण आग लग गई। मौके पर पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां पहुंच गई हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Image

नोएडा की कंपनी में लगी आग

Noida Fire: नोएडा के सेक्टर 65 में स्थित एक कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई। जिससे आसपास हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस और फायर विभाग की टीम मौक पर पहुंची। घटनास्थल पर दमकल की 15 गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने में जुटी हुई हैं। इस घटना के चलते आसपास की कंपनियों को भी खाली कराया गया है।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 65 में एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में आग लग गई। घटनास्थल पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 15 दमकल गाड़ियां आग बुझाने के लिए अभियान चला रही हैं।"

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article