Noida Crime: मॉल में हेयर स्पा करा रही महिला शोर मचाते हुए निकली बाहर, जानिए आखिर क्या हुआ महिला के साथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2023, 01:27 PM IST

Gautam Budh Nagar Police: नोएडा की एक महिला से स्पा सेंटर में छेड़छाड़ का मामल सामने आया है। महिला हेयर स्पा कराने नोएडा के एक मॉल में गई थी। वहां पर कर्मचारी ने स्पा करते हुए महिला से छेड़खानी की। इसके बाद महिला शोर मचाते हुए बाहर निकली और सीधे पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मॉल में हेयर स्पॉ कराने गई महिला के साथ हुई छेड़छाड़
  • महिला ने सेक्टर-20 की कोतवाली में दर्ज कराया मामला
  • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्मचारी को किया गिरफ्तार

Noida News: नोएडा के एक मॉल में एक महिला हेयर स्पा कराने गई थी। स्पा सेंटर में महिला के साथ अचानक कुछ ऐसा हुआ कि वह वहां से चिल्लाते हुए बाहर निकल गई। यही नहीं वह सीधे पुलिस के पास गई और मामले की शिकायत दर्ज करवा दी। दरअसल मॉल में हेयर स्पा कराने गई महिला के साथ कर्मचारी ने छेड़खानी शुरू कर दिया था।

Noida News

नोएडा में स्पा कराने गई महिला से छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें कि, छेड़खानी से परेशान महिला वहां से बाहर निकल गई और पुलिस को इस प्रकरण की सूचना दी। इस मामले में महिला की शिकायत पर कोतवाली क्षेत्र सेक्टर-20 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले में आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।

End of Feed