नोएडा

Best Street Food Market In Noida: आप भी हैं समोसा लवर, तो नोएडा की इस मार्केट में करिए वीकेंड पर विजिट, खाने को मिलेंगे 28 प्रकार के समोसे!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2023, 04:51 PM IST

Street Food Market In Noida: अगर आप नोएडा में रहते हैं और समोसा खाने के शौकीन हैं तो नोएडा की सेक्टर-15 की नया बांस मार्केट सबसे बेस्ट प्लेस हैं। यहां पर एक ऐसी दुकान है जहां पर 28 प्रकार के समोसे मिलते हैं। यहां के समोसे खाने के लिए दिल्ली से भी लोग आ जाते हैं। यहां का आपको स्पेशल पनीर, नूडल्स और चॉकलेटी समोसा काफी पसंद आएगा।

Image

समोसा खाने के हैं शौकीन तो नोएडा के इस मार्केट में वीकेंड पर जरूर जाएं

KEY HIGHLIGHTS
  • सेक्ट-15 के नया बांस मार्केट में समोसे की दुकान
  • पास्ता, नूडल्स और चॉकलेट फ्लेवर के मिल जाएंगे समोसे
  • मार्केट की दुकान पर जाने के लिए सेक्टर-15 का मेट्रो स्टेशन है पास में


Noida News: घर में अगर कभी गेस्ट आ जाएं या कोई पार्टी हो तो नाश्ते में सबसे पहला नाम समोसे का आ जाता है। वहीं कहते हैं कि, आलू के बिना समोसे की कल्पना भी नहीं की जा सकती। लेकिन अगर बात की जाए कि नया बांस मार्केट के दुकान की तो यहां के समोसे में पास्ता, नूडल्स आदि मिल जाएंगे। दरअसल नोएडा के सेक्टर-15 स्थित नया बांस मार्केट में यह ऐसी दुकान है जहां आपको एक या दो नहीं बल्कि 28 प्रकार के समोसे खाने को मिल मिल सकते हैं।

बता दें कि, इस दुकान पर बनने वाले समोसे युवाओं की पहली पसंद बन चुके हैं। यहां के समोसे पिज्जा बर्गर को भी टक्कर दे रहे हैं। विदेशी फास्ट फूड की तरफ बढ़ते युवाओं के क्रेज को यहां के देसी समोसे की खुशबू रुकने पर मजबूर कर देती है। यही कारण है कि कभी स्ट्रीट फूड के रूप में जाना जाने वाला समोसा अब अपने नए तेवर, कलेवर और फ्लेवर के साथ लोगों को लुभाने का काम कर रहा है। वहीं अब नया बांस मार्केट की इस दुकान का फूड चेन बनने वाला है।

मैंगो फ्लेवर के समोसे की सबसे अधिक मांग

जानकारी के लिए बता दें कि, नया बांस मार्केट की दुकान पर 28 प्रकार के समोसे उपलब्ध हैं। इनमे 10 प्रकार के समोसे तो केवल पनीर से बने हुए होते हैं। इसके अलावा चाप,चाउमीन, मैक्रोनी, चॉकलेट और पाइन एपल फ्लेवर के समोसे मिलते हैं। इस दुकान पर 10 से लेकर 65 रुपये तक के समोसे उपलब्ध रहते हैं। यहां के मैंगो फ्लेवर के समोसे की सबसे ज्यादा मांग रहती है।

इस मार्केट की दुकान के ये हैं स्पेशल समोसे

बता दें कि, नया बांस मार्केट की इस दुकान पर आलू समोसा ,चाउमीन समोसा ,पिज्जा समोसा, पास्ता समोसा, चिली पनीर समोसा, प्याज पनीर समोसा, मालई पनीर समोसा, तंदूरी पनीर समोसा, मटर पनीर समोसा, शाही पनीर समोसा, चाप पनीर समोसा, गोभी समोसा, पान समोसा, मंचूरियन समोसा, इटालियन पिज्जा समोसा, चिली पोटैटो समोसा, इटालियन पास्ता समोसा, मटर मशरूम समोसा, चॉकलेट समोसा और पाइनएपल समोसा बजट में मिल जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article