Noida News: नोएडा में पकड़ी गई चोरों की बदमाश कंपनी, मुठभेड़ में एक को लगी गोली

Noida News: नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया-

Noida News: शातिर बदमाशों का गैंग बंद पड़ी कंपनियों, फैक्ट्रियों और मकानों में चोरी करता था। पुलिस ने बताया है कि बीती रात नोएडा की थाना फेस-2 पुलिस ने चेकिंग के दौरान कुलेसरा की ओर से आ रही ईको कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार नहीं रुकी। पुलिस ने कार का पीछा किया। नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार शातिर कार सवार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसके तीन साथियों को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया

noida

प्रतीकात्मक तस्वीर

चोरी के मामले में चार गिरफ्तार

End of Feed