Noida: सोच समझकर करें सोशल मीडिया का उपयोग, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

सोशल मीडिया पर बिना सत्यापन के किसी भी प्रकार की फोटो, वीडियो या भड़काऊ बयान से बचने की पुलिस द्वारा अपील की गई है। गौतमबुद्ध नगर में पुलिस ने लोगों को सोशल मीडिया का संभलकर उपयोग करने के लिए कहा है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Noida: सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग और उसके दुष्प्रभावों को ध्यान में रखते हुए, गौतमबुद्धनगर पुलिस ने लोगों को सतर्क और जागरूक करने की दिशा में एक अहम पहल की है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और साइबर क्राइम पुलिस उपायुक्त प्रीति यादव के पर्यवेक्षण में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने कहा की नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Police.

पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का संभलकर उपयोग करने की अपील की

पुलिस की लोगों से अपील

पुलिस द्वारा जारी परामर्श में लोगों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग सोच-समझकर करें और कुछ जरूरी सावधानियों का विशेष ध्यान रखें, जिनमें असत्य या अपुष्ट जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी गई है। कहा गया है कि किसी भी खबर, वीडियो या फोटो को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें। झूठी या अफवाह भरी जानकारियों से समाज में भ्रम और भय फैल सकता है।

End of Feed