नोएडा

नोएडा पुलिस ने शराब व गांजा तस्करों का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद

Noida: नोएडा पुलिस ने थाना सेक्टर 63 में दो अलग मामलों में शराब और गांजा तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 110 क्वाटर अवैध शराब और 2.7 किलो गांजा बरामद किया गया है।

Image

नोएडा पुलिस ने शराब व गांजा तस्करों का किया पर्दाफाश

Noida: नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 110 क्वाटर अवैध शराब और 2.7 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गुप्त सूचना के आधार पर एफएनजी सर्विस रोड स्थित ग्रीन बेल्ट के पास से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य कार्रवाई के दौरान गांजा तस्करी करने वाले एक और आरोपी कि गिरफ्तार किया गया है।

शराब और गांजा तस्करी में दो गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेक्टर 63 से 110 क्वाटर अवैध शराब की बोतल के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम ओम प्रकाश (उम्र 22 वर्ष) और अम्बिका यादव (उम्र 21 वर्ष) हैं। दोनों मूल रूप से जनपद सुल्तानपुर के निवासी हैं, और वर्तमान में बहलोलपुर, थाना सेक्टर-63, नोएडा में रह रहे थे। पुलिस ने इनके खिलाफ थाना सेक्टर-63 में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

सेक्टर 63 से गांजा तस्कर गिरफ्तार

एक अन्य कार्रवाई में थाना सेक्टर-63 पुलिस ने गांजा तस्करी में लिप्त एक आरोपी अमित कुमार (उम्र 30 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से ग्राम खोयला, थाना फफूंद, जिला औरैया का निवासी है और वर्तमान में बहरामपुर, थाना सेक्टर-63, नोएडा में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से 2 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गांजा तस्कर अमित कुमार का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उस पर पूर्व में अलग-अलग थानों में चार मामले दर्ज हैं। थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को इस सफलता के लिए सराहना दी है। पुलिस मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चला कर ऐसे ही और गैंग और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article