Noida में पिटबुल ने युवक पर किया अटैक, जबड़े में दबाया पैर; और फिर...

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित शेल्टर होम में पिटबुल ने अपने जबड़े से युवक का पैर पकड़ लिया है। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को पिटबुल से छुड़ाया गया। लेकिन, तब तक युवक बुरी तरह से घायल हो चुका था।

नोएडा: नोएडा में पिटबुल डॉग ने एक युवक पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक को गंभीर रूप से घायल होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना का वीडियो पड़ोस के किसी शख्स ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि दिल्ली में रहने वाले एक परिवार ने शादी में जाने की वजह से पिटबुल को डॉग शेल्टर में छोड़ा था। इस डॉग शेल्टर का रजिस्ट्रेशन हुआ है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

Pitbull Attack on Man in Noida

नोएडा में पिटबुल ने किया अटैक

डॉग शेल्टर के कर्मचारी को बनाया निशाना

सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि पिटबुल ने अपने जबड़े से युवक का पैर पकड़ लिया है। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को पिटबुल से छुड़ाया गया। लेकिन, तब तक युवक बुरी तरह से घायल हो चुका था। इस घटना के बाद से शेल्टर के आसपास रहने वालों में दहशत का माहौल है। इसकी शिकायत पुलिस और प्राधिकरण दोनों से की गई है। जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो नोएडा के सेक्टर-108 के सी ब्लॉक स्थित डॉग शेल्टर का बताया जा रहा है। इस शेल्टर में कुत्तों को रखा जाता है। उन्हें ट्रेंड किया जाता है और उनका इलाज भी होता है। जिस युवक पर पिटबुल ने हमला किया, वह डॉग शेल्टर का कर्मचारी है।

End of Feed