Noida Traffic Diversion: नोएडा में 31 मार्च तक कुछ सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहने वाला है। दरअसल भंगेल एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सेक्टर 41 अगाहपुर से फेज-टू के गंदे नाले तक यह ऐलेविटेड रोड बन रही है। जिसपर गर्डर रखने का काम चल रहा है। इस ऐलिवेटेड रोड के काम के कारण नोएडा अथॉरिटी की अपील के बाद भंगेल के पास की कुछ सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान लगाया गया है, जोकि 30 दिनों तक जारी रहने वाला है।
डीसीपी ट्रैफिक लखनऊ सिंह यादव ने बताया कि बरौला टी पॉइंट सेक्टर-49 चौराहे पर ट्रैक को जोड़ने के लिए गर्डर रखने का काम चल रहा था, जो अब पूरा हो गया है, लेकिन कई काम अभी अधूरे हैं। इसके नीचे से रोजाना लाखों वाहन गुजरते हैं जो सेक्टर 107 की ओर से आकर सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन की ओर आगे जाते हैं। इस कारण यहां ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।
इन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू
डायवर्जन प्लान विश्वकर्मा रोड पर बरौला टी पॉइंट से लागू किया गया है। सेक्टर-107 की ओर से आने वाले वाहन चालकों को सेक्टर 100 और सेक्टर 107 ट्रैफिक सिग्नल से बाएं मोड़ा जाएगा। ये वाहन चालक वोडा महादेव मंदिर के सामने से होकर सेक्टर 49 चौराहे से आगे जाएंगे। इसके अलावा सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन की ओर से आने वाले वाहनों को हाजीपुर जाने के लिए भी वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।
डायवर्जन का पालन न करने वालों का होगा चालान
डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि जिन रास्तों पर डायवर्जन लगाया गया है, वहां ट्रैफिक पुलिस भी तैनात रहेगी। साथ ही यहां ट्रैफिक बोर्ड भी लगाए जाएंगे। अगर इसके बाद भी वाहन यहां से आगे बढ़ते हैं, तो उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई होगी।
