Noida Crime: फर्जी क्राइम ब्रांच का खौफ दिखाकर महिला से लाखों की साइबर ठगी, ऐसे फंसाया जाल में, मामला दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2023, 05:45 PM IST

Gautam Budh Nagar Police: नोएडा में एक महिला से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच से खुद को बताकर महिला को डराया गया। इसके बाद खौफ दिखाकर महिला से ऑनलाइन 4 लाख 72 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। महिला ने पुलिस के पास मामला दर्ज करवाया है। पुलिस जांच में लग गई है |

KEY HIGHLIGHTS
  • सेक्टर-20 के कोतवाली में महिला ने दर्ज कराया मामला
  • मुंबई क्राइम ब्रांच के नाम पर बनाया ठगी का शिकार
  • एक निजी कंपनी में काम करती है पीड़िता


Noida News: खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताकर जालसाजों ने एक महिला के साथ 4 लाख 72 हजार रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया। ताइवान से पीड़िता के नाम पर भेजे गए किसी पार्सल में ड्रग्स होने की बात कहकर जालसाजों ने पहले महिला को डराया। इसके बाद झूठे केस में फंसाने की बात कहकर धमकाया। जालसाजों ने कई बार में महिला से लाखों की रकम ट्रांसफर करवा ली।

Noida Crime: फर्जी क्राइम ब्रांच का खौफ दिखाकर महिला से लाखों की साइबर ठगी, ऐसे फंसाया जाल में, मामला दर्ज

बता दें कि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में नाइजीरियन गिरोह के जालसाजों की ओर से घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। लाखों रुपए ट्रांसफर करवाने के बाद जब आरोपितों ने और पैसे की मांग की तो महिला को शक हुआ। इसके बाद महिला ने प्रकरण की शिकायत नोएडा की सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस से की है।

End of Feed