Noida News: गौतमबुद्धनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घरों में घुसकर चोरी करने वाले शातिर चोरों को पुलिस ने दबोच लिया है। चोरी के पैसों से मौज मस्ती करने वाले गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गौतमबुद्धनगर की थाना सेक्टर-39 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोर अगली वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे और प्लानिंग कर रहे थे। मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने चारों को स्टैलर पार्क को जाने वाली सड़क के मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए चारों शातिर चोरों से पुलिस पूछताछ में जुट गई है। पुलिस इनकी आपराधिक कुंडली खंगाल रही है। पुलिस को कई चोरी की वारदातों के खुलासे की उम्मीद है। इनके गिरोह के बारे में पुलिस गहनता से जानकारी जुटा रही है।
