Noida Vasant Utsav 2025: वसंत ऋतु की शुरुआत हो गई है। देश के विभिन्न हिस्सों में इसका जश्न मनाया जा रहा है। इसमें नोएडा शहर भी शामिल है। नोएडा में 37वां वार्षिक वसंत उत्सव मनाने के लिए पुष्प प्रदर्शनी यानी फ्लावर शो का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव के माध्यम से प्रकृति की सुंदरता और पुष्प कला का जश्न मनाया जाता है। यहां होने वाला फ्लावर शो हजारों विजटर, बागवानी करने के शौकीन और फुल प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। बता दें कि यहां केवल फ्लावर शो का आयोजन नहीं किया जा रहा है। बल्कि इसके साथ कविता और नृत्य की भी प्रस्तुति दी जाएगी। आइए अब आपको नोएडा में आयोजित हुए वसंत उत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दें -
नोएडा वसंत उत्सव 2025
नोएडा वसंत उत्सव की तिथि
नोएडा में 37वें वसंत उत्सव का आयोजन 20 फरवरी से शुरू हो गया है। यह एक चार दिवसीय उत्सव है जो 23 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसे देखने के लिए आप सेक्टर 33ए में हेलीपैड ग्राउंड/शिवालिक पार्क जाना होगा। यहां आपको फ्लावर शो और अन्य कार्यक्रमों का लुत्फ उठा सकते हो।
नोएडा वसंत उत्सव 2025 का समय
20 से 23 फरवरी तक होने वाला नोएडा वसंत उत्सव 2025 सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलने वाला है। इस उत्सव में प्रवेश के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना है। नोएडा वसंत उत्सव की एंट्री एक दम मुफ्त है।
नोएडा वसंत उत्सव 2025 की थीम
नोएडा वसंत उत्सव को हर साल एक खास थीम के आधार पर मनाया जाता है। क्योंकि पूरे भारत में महाकुंभ की धूम मची हुई है। भारी संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी घाट पर स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। तो लोगों की आस्था और महाकुंभ के महत्व को ध्यान में रखते हुए नोएडा वसंत उत्सव 2025 की थीम महाकुंभ से प्रेरित है। ये आपके जीवन में आध्यात्मिकता का स्पर्श लाती है। इतना भी नहीं यहां आपको काशी विश्वनाथ मंदिर की 35 फुट ऊंची पुष्प से बनी प्रतिकृति (Replica) देखने को भी मिलेगी, जो आपका मनमोह लेगी।
350 से अधिक प्रकार के फूल देखने को मिलेंगे
37वें नोएडा वसंत उत्सव में आपको 350 से अधिक प्रकार के फूल देखने को मिलने वाले हैं। साथ ही 40 से अधिक स्टॉल्स के साथ वसंत उत्सव इस साल और बड़ा बनकर उभरने वाला है। यहां आपको एलिसम, एस्टर, कैलेंडुला, मैरीगोल्ड के साथ अन्य प्रकार के कई फूल देखने को मिलेंगे, जिनके साथ अपना फोटो खिंचवा सकते हैं। आइए अब आपको उत्सव का पूरा शेड्यूल बताएं
नोएडा वसंत उत्सव 2025 का शेड्यूल
डे 1 (20 फरवरी) - उत्सव का उद्घाटन समारोह, फ्लोरल एंट्री का निर्णय और वाद्य संगीत की प्रस्तुति यानी इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक पर्फोरमेंस।
डे 2 (21 फरवरी) - यूनिक फ्लोरल अरेंजमेंट, वेजिटेबल कार्विंग, फ्यूजन बैंड पर्फोर्मेंस।
डे 3 (22 फरवरी) - गार्डनिंग वर्कशॉप, प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन, शास्त्रीय एंड पारंपरिक लोक नृत्य।
डे 4 (23 फरवरी) - फ्लैश पेंटिंग कॉम्पिटिशन, फाइनल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन, लेजर शो, कवि सम्मेलन के साथ कार्यक्रम का अंत।
इसके अलावा उत्सव में महाकुंभ की थीम पर एक प्रवेश द्वार बनाया गया है, जो खूबसूरत फूलों से तैयार है। यहां बच्चों से लेकर बड़ों के लिए कई प्रकार की क्रिएटिव एक्टिविटी का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आप हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा उत्सव के अंतिम दिन में युवा कलाकारों के लिए भी विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
