Noida News: नोएडा में वाहनों पर मंडरा रहा चालान का खतरा, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 16, 2023, 12:47 PM IST

Noida Traffic Police: अगर आप नोएडा में रहते हैं और अपने वाहन में एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं लगवाया है, तो पकड़े जाने पर चालान होगा। नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से यह अभियान आज यानी गुरुवार से शुरू किया जा रहा है। यह नियम कार एवं दो पहिया वाहनों पर लागू होगा। उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से यह दिशा-निर्देश जारी किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट के वाहनों का होगा चालान
  • पांच हजार रुपए तक का देना होगा जुर्माना
  • यूपी पुलिस की ओर से सभी जिलों को दिया गया है निर्देश


Noida News: नोएडा में वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अब बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट की बाइक या कार चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करने जा रही है। जिन वाहनों पर भी यह नंबर प्लेट नहीं लगी होगी, उनका चालान कर दिया जाएगा। इसके तहत चालकों से 5 हजार रुपये का जुर्माना लेने की तैयारी है। यह कार्रवाई आज यानी गुरुवार से ही शुरू होने जा रही है।

Noida News

नोएडा में बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट के वाहनों का ट्रैफिक पुलिस करेगी चालान

बता दें कि, सिर्फ नोएडा ही नहीं, यह अभियान पड़ोसी शहर गाजियाबाद में भी चलाने की तैयारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस ने सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों को अभियान शुरू करने का आदेश दिया है। नियम का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने का भी निर्देश जारी दिया गया है।

End of Feed