नोएडा

Noida Mahashivratri 2023: नोएडा का ऐसा शिव मंदिर जहां कुबेर ने की थी तपस्या, इस महाशिवरात्री करें परिवार संग भोलेनाथ के दर्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 16, 2023, 02:32 PM IST

Noida Shiv Temples: महाशिवरात्री के पर्व का दिन बहुत करीब है, ऐसे में नोएडा के शिव मंदिरों में विशेष तैयारी चल रही है। नोएडा में सेक्टर -100 में स्थित प्रसिद्ध वोडा महादेव मंदिर भी महाशिवरात्री की तैयारियों में जुट गया है। महाशिवरात्री के दिन दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगता है। ऐसी मान्यता है कि, यहां दर्शन पूजन से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Image

नोएडा के सेक्टर-100 में स्थित वोडा महादेव मंदिर में इस महाशिवरात्री परिवार संग करें भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा के सेक्टर-100 में स्थित है वोडा महादेव मंदिर
  • धन के देवता कुबेर ने यहां की थी तपस्या
  • मंदिर के पास का मेट्रो स्टेशन है नोएडा सिटी सेंटर


Noida News: नोएडा में महाशिवरात्री पर्व की तैयारियां जोरों शोंरो से चल रही है। नोएडा में एक ऐसा शिव मंदिर हैं जहां पर महाशिवरात्री के दिन दर्शन करने जाया जा सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं नोएडा के ऐसे ही एक प्रसिद्ध देवस्थान के बारे में जहां खुद भगवान कुबेर ने घोर तप किया था। आज भी श्रद्धालु यहां पर धन की प्राप्ति और घर में सुख-समृद्धि के लिए पूजा अर्चना करने आते रहते हैं।

बता दें कि, नोएडा शहर के बीचों बीच सेक्टर-100 में वोडा महादेव का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। यहां पर भगवान भोलेनाथ के साथ माता काली, नवग्रह और हनुमान जी की भी पूजा की जाती है। बताया जाता है कि, यह मंदिर द्वापर और त्रेता युग से ही यहां पर स्थित है। इस मंदिर के निर्माण के बारे में लोग बताया करते हैं कि, माता मंसा के पुत्र भगवान वोडा ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। इसके बाद इस मंदिर का नाम वोडा महादेव मंदिर हो गया। मंदिर के पुजारी के मुताबिक, यह मंदिर रावण के पिता ऋषि विश्रवा की तपोभूमि भी थी। यहीं पर ऋषि विश्रवा के पुत्र कुबेर ने देवतत्व की प्राप्ति के लिए भगवान शिव की अराधना की थी।

इस समय तक खुला रहता है मंदिर

मंदिर के पुजारी बताते हैं कि, यह मंदिर रोज सुबह 4 बजे से 12 बजे तक और फिर शाम को 3 बजे से शाम को 7 बजे तक भक्तों के दर्शन के लिए खोला जाता है। दोनों वक्त भव्य आरती के बाद विशेष प्रसाद वितरित किया जाता है। उत्तर मुखी वोडा महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में कांवड़िए भगवान महादेव का जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। महाशिवरात्री के दिन इस मंदिर में भारी भीड़ होती है। क्षेत्रीय निवासी बताते हैं कि, यहां जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा से पूजा-अर्चना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं भोलेनाथ पूर्ण करते हैं।

मंदिर की हरियाली है दर्शनीय

जानकारी के लिए आपको बता दें कि, नोएडा के सेक्टर - 100 में यह मंदिर स्थित है। यहां से नजदीकी मेट्रो स्टेशन ब्लू लाइन का नोएडा सिटी सेंटर पड़ता है। वहां से ऑटो या ई-रिक्शा आपको मंदिर के पास छोड़ देगा। अगर आप निजी वाहन से यहां आते हैं तो आपको सड़क किनारे से ही यह मंदिर दिखने लगेगा। श्रद्धालुओं को मंदिर के आस-पास की हरियाली से बहुत सुकून की अनुभूति होती है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!