Chhath Puja 2023: छठ पूजा पर नोएडा ट्रैफिक ने जारी की एडवाइजरी, कहीं भारी वाहन बैन तो कहीं बदले रूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 17, 2023, 09:57 AM IST

Chhath Puja 2023: छठ पूजा की तैयारी नोएडा के घाटों पर शुरू हो गई है। छठ पूजा के दौरान होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर भारी वाहनों के बैन किया है तो कुछ रूटों पर डाइवर्ट किया गया है।

Chhath Puja 2023: छठ पूजा की तैयारी उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी शुरू हो गई है। इस महापर्व पर शहर के कुछ रास्तों पर ट्रैफिक जाम की संभावना बनी हुई है। यातायात असुविधा को कम करने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। जारी इस ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, कुछ रास्तों पर भारी वाहनों को बैन किया गया है तो कुछ रास्तों पर डायवर्ट किया गया है।

Noida Traffic Police Released Advisory Ahead of Chhath Puja, Heavy Vehicles Banned

छठ पूजा पर बढ़ते ट्रैफिक को देख नोएडा पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

घाटों पर ट्रैफिक पुलिस को तैनात किया गया है ताकि यातायात बाधित ना हो और जाम के कारण पूजा करने आए श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी की सामना ना करना पड़े। इसके अलावा एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर लोग कॉल कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। डीसीपी ने समस्या की स्थिति में घाट पर आए लोग को 9971009001 नंबर पर कॉल करने के लिए कहा।

End of Feed