नोएडा

Chhath Puja 2023: नोएडा में इन जगहों पर तैयार किए गए हैं छठ घाट, आप भी सूर्य देव को दे सकते हैं अर्घ्य

नोएडा में हर साल की तरह इस बार भी छठ पूजा पर घाट बनाए गए हैं। इस साल नोएडा स्टेडियम का घाट पिछली बार से बड़ा बनाया गया है। इसके अलावा यमुना घाटों पर भी सुरक्षा की सारी व्यवस्था की गई है।

Image

नोएडा में इन जगहों पर बने हैं छठ घाट (फोटो साभार - istock)

Chhath Puja 2023: छठ पूजा का महापर्व आज से शुरू हो चुका है। इस त्योहार को लेकर नोएडा में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर साल की तरह इस साल भी नोएडा में घाट बनाए गए हैं। छठ के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है, जिसे देखते हुए शहर में 100 से ज्यादा घाट बनाए गए हैं। इसके अलावा महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की गई है। घाटों पर सजावट, साफ-सफाई और लाइट का भी ध्यान रखा जा रहा है। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी तैयारी की गई है।

नोएडा स्टेडियम में बना बड़ा घाट

बिहार और पूर्वांचल का सबसे खास त्योहार छठ पूजा शुरू हो चुका है। इस त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में व्रती लोग घाटों पर स्नान करने और सूर्य देवता को अर्घ्य देने के लिए आते हैं। छठ के मौके पर लोगों की सुविधा के लिए कृत्रिम घाटों का निर्माण किया गया है। हर साल की तरह इस बार भी नोएडा सेक्टर 21ए के नोएडा स्टेडियम में घाट बनाया जा रहा है। इस बार घाट को पहले से ज्यादा लंबा और चौड़ा रखा गया है। छठ पूजा वाले दिन इस घाट पर लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ आएगी। इसके अलावा महिलाओं की सुविधा के लिए 100 चेंजिंग रूम भी बनाए गए हैं।

इन जगहों पर बने कृत्रिम घाट

नोएडा में 50 से ज्यादा जगहों पर घाटों का निर्माण किया गया है। ये घाट सेक्टर 12, 19, 20, 62, 66, 71, 75, 82, 93, 110, चोटपुर, मोरना, छलेरा, सदरपुर, भंगेल सहित कई स्थानों पर बनाए गए हैं। इसके अलावा पूजा समाग्री की खरीदारी के लिए कई सेक्टरों में स्पेशल दुकानें भी लगाई गई है। छठ पूजा सेवा समिति हर साल यमुना किनारे घाट बनाती है और छठ के मौके पर नोएडा के लोगों को सुविधा पहुंचाती है। यमुना घाट पर हर साल लाखों की संख्या में लोग छठ मैया की पूजा के लिए आते हैं। यहां के लोगों की सुविधा के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा यहां पर कल्चरल प्रोग्राम की भी व्यवस्था की गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article