नोएडा

Chhath Puja 2023: नोएडा के घाटों पर रहेगी भारी सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर जारी, बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक

Chhath Puja 2023 - नोएडा में छठ पूजा को लेकर प्रसाशन पूरी तरह से अलर्ट है। शहर के 30 घाटों पर छठ व्रती सूर्य को अर्घ्य देंगे। प्रशासन ने नोएडा के तमाम घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर करीब अतिरिक्त 500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही ट्रैफिक डायवर्जन भी रहेगा।

Image

नोएडा के घाटों पर रहेगी सुरक्षा

Photo : BCCL

नोएडा: 17 नवंबर को देश में छठ पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रशासन की तरफ से घाटों पर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर इंतजामों की लगातार समीक्षा की जा रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने छठ महापर्व को देखते हुए ग्रेटर नोएडा में बने सभी घाटों की सफाई के लिए कांट्रैक्टरों को निर्देश दिए हैं। इसके अलावा नोएडा के छठ घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जहां-जहां भी घाट बने हैं, वहां यातायात पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे, जिससे छठ वृतियों को परेशानी और जाम का सामना नहीं करना पड़े।

इस हेल्पलाइन में करें संपर्क

डीसीपी ने कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर लोग हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर फोन कर सकते हैं। यूपी सरकार की ओर से पहले ही सभी छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। लिहाजा, नोएडा प्राधिकरण छठ पर्व को लेकर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम करने की तैयारी में जुटा है। दरअसल, नोएडा में बड़ी संख्या में लोग छठ घाटों पर पहुंचते हैं। पूर्वांचल, बिहार झारखंड के लोगों के इस इलाके में रहने के कारण यहां छठ पर्व की धूम अधिक होती है। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से भी छठ पर्व के मौके पर किसी प्रकार की कमी नहीं रहने देने का निर्देश दिया गया है। इस प्रकार की स्थिति को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण किसी प्रकार की कमी नहीं रहने देना चाहता है।

इन घाटों पर विशेष नजर

कुलेसरा इंडियन पुल के पास, जलपुरा तालाब के पास, जलपुरा में विद्यापति नगर कॉलोनी के सी ब्लॉक में मंदिर के समीप, जलपुरा गोशाला स्थित दुर्गा मंदिर के समीप, जलपुरा श्मशान घाट के सामने प्ले ग्राउंड पर घाट समेत कई जगहों पर घाट बनाए गए हैं। छठ महापर्व शुक्रवार 17 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगा। इसके बाद शनिवार 18 नवंबर को खरना, रविवार 19 नवंबर को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य और सोमवार सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

ट्रैफिक डायवर्जन

छठ पूजा के मद्देनजर यातायात पुलिस की ओर से ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। नोएडा में महामाया फ्लाईओवर से कालिंदी कुंज जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश को रोक रहेगी। ग्रेटर नोएडा की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को चरखा गोलचक्कर से डायवर्जन किया जाएगा। छठ पूजा के मद्देनजर यातायात पुलिस की ओर से ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। महामाया फ्लाईओवर से कालिंदी कुंज जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। महामाया फ्लाईओवर से कालिंदी कुंज होकर सरिता विहार दिल्ली की तरफ जाने वाले मार्ग, हरनंदी पुल कुलेसरा पर भारी वाहनों के लिए डायवर्जन की व्यवस्था प्रभावी होगी।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article