Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक लग्जरी गाड़ी के बीच सड़क पर स्टंटबाजी की वीडियो सामने आई है। यहां एक रईसजादे ने गाड़ी को कुछ सेकेंडो पर कई बार घुमाया और उसका एक वीडियो भी बनाई गई। स्टंटबाजी की यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जान जोखिम में डालते हुए लग्जरी स्पोर्ट्स कार से सड़क पर की गई स्टंटबाजी की वीडियो देख नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एक्शन लिया और 54500 रुपये का चालान लगाया। इस वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि यह घटना नोएडा सेक्टर 137 की है।
Noida: बीच सड़क पर लग्जरी कार के साथ स्टंटबाजी, वीडियो वायरल होने पर ट्रैफिक पुलिस ने काटा 54500 रुपए का चालान
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Mar 21, 2025, 12:32 PM IST
Noida: नोएडा में लग्जरी गाड़ी से बीच सड़क पर स्टंट करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख ट्रैफिक पुलिस ने युवक का 54500 रुपये का चालान काटा है।
End of Feed
