Noida Traffic Jam: किसानों के संसद मार्च के चलते नोएडा में ट्रैफिक जाम, इन रास्तों पर यात्रा करने से बचें

Noida Traffic Jam: यूपी के आज दिल्ली कूच के लिए जा रहे हैं। किसानों के प्रदर्शन का असर नोएडा के ट्रैफिक पर भी पड़ता दिख रहा है। नोएडा का यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

Noida Traffic Jam: आज यूपी का किसान मोर्चा दिल्ली कूच करने जा रहा है। इसका असर नोएडा के ट्रैफिक पर भी देखने को मिलेगा। बता दें कि किसानों के दिल्ली कूच के चलते चार मूर्ति से लेकर एक मूर्ती तक भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। इसके अलावा नोएडा के कई क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। यात्रा करने वाले लोग लंबे समय से ट्रैफिक जाम में फंसे हुए हैं। यूपी के किसान लंबे समय कई मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार के समक्ष अपनी मांगों को लेकर अब यूपी के किसान दिल्ली जा रहे हैं। किसानों की संसद मार्च आज होने वाली है। इसके चलते नोएडा के कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी हुई है। वहीं कई स्थान हैं, जहां सुबह से ही जाम लगा हुआ है। नौकरी पेशा करने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम के चलते सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Noida Traffic Jam

नोएडा ट्रैफिक जाम

ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए और सुचारू रूप से यातायात चलाने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक के बारे में बात करते हुए कहा कि किसानों के इस प्रदर्शन के चलते दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से आने-जाने वाले लोगों को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पडे़गा। इसके अलावा नोएडा पुलिस ने शहर में 8 फरवरी को सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है। किसान के प्रदर्शन को देखते हुए जगह-जगह पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। इसका ध्यान रखते हुए यदि आप भी नोएडा या गाजियाबाद से जाने की तैयारी कर रहे हैं तो नोएडा ट्रैफिक पुलिस द्वारा एडवाइजरी को चेक करें ताकि आप ट्रैफिक जाम में फंसने से बच सकें।

End of Feed