Noida Weather Forecast Today in Hindi: नोएडा में आज मौसम साफ है। लोगों को कोहरे से भी राहत मिली है। कई दिनों से शहर में तेज धूप निकल रही है। लेकिन इस बीच लोगों को ठंड से कोई खास राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। नोएडा और एनसीआर के कई क्षेत्रों में दिनभर बर्फीली हवाएं चल रही है, जिसके चलते लोगों को ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही। खिली धूप के बीच नोएडा में सर्द हवाओं का दौर अभी भी जारी है। सर्द हवाओं से सुबह और शाम का मौसम ठिठुरन से भरा होता है। दोपहर में धूप निकलने के बाद लोगों को कुछ हद तक राहत मिलती है। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार से मौसम साफ रहेगा और चल रही सर्द हवाओं में भी कमी आ सकती है। जानिए कैसा रहेगा शाम में नोएडा का मौसम...
नोएडा में कैसा रहेगा आज का मौसम
नोएडा में सुबह की शुरुआत साफ मौसम और सर्द हवाओं के साथ हुई है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद से सर्द हवाओं का सिलसिला चल रहा है। लोग सुबह शाम होने वाली ठंड में ठिठुर रहे हैं। कुछ दिनों से दोपहर के समय हो रही धूप के चलते लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत मिल रही है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार नोएडा का आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बढ़ते दिन के साथ मौसम के तापमान में भी वृद्धि होगी। दोपहर 2 से 3 बजे की बीच नोएडा का तापमान बढ़कर 20 से 21 डिग्री तक जा सकता है। शाम की शुरुआत से रात तक में तापमान फिर गिरना शुरू होगा। यहां 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की गति से सर्द हवाएं चल सकती है।
