Noida Traffic Alert on Krishna Janmashtami: नोएडा के सेक्टर-33 में बने इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस मंदिर में हर साल बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटते हैं। सोमवार को भी जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में आएगी। जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात में कुछ बदलाव किए हैं। जन्माष्टमी पर नोएडावासी घर से निकलने से पहले इन रास्तों को जरूर देख लें।
नोएडा का इस्कॉन मंदिर
ये भी पढ़ें - Mathura: जन्माष्टमी पर 20 घंटे खुला रहेगा कृष्ण जन्मस्थान मंदिर, आज से शुरू होंगे जन्मोत्सव के कार्यक्रम
मंदिर के सामने एलिवेडेट रोड के नीचे यू-टर्न बंद
जन्माष्टमी के अवसर पर इस्कॉन मंदिर के सामने एलिवेडेट रोड के नीचे सभी यू-टर्न बंद किए गए हैं। इस यू-टर्न के माध्यम से सेक्टर-32 सिटी सेंटर, सेक्टर 31-25 चौराहा समेत कई स्थानों पर लोग आवागमन करते हैं। लेकिन यू-टर्न के बंद होने पर अब इन वाहन चालकों को लंबा चक्कर काटकर आना होगा।
इन वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल
रविवार यानी कल से सेक्टर-53 गिझौड़ चौराहे से लेकर सेक्टर 31-25 चौराहे के बीच का रास्ता यातायात के लिए बंद किया जाएगा। यहां सोमवार सुबह से यातायात कर्मियों की ड्यूटी भी लग जाएंगी। इसके अलावा सोमवार को इस्कॉन मंदिर के पास एलिवेटेड रोड के उतरने वाले लूप को ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया जाएगा। साथ ही सेक्टर-24 एनटीपीसी से एलिवेटेड रोड पर चढ़ने वाले लूप का ट्रैफिक भी बंद रखा जाएगा। इस कारण लोगों को आवाजाही के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। इस दौरान इन रास्तों से जाने वाला ट्रैफिक सेक्टर-54 पुलिस चौकी तिराहे से सेक्टर-22 समरविले स्कूल, सेक्टर-25ए एडोब चौराहा, मोदी मॉल चौराहा होते हुए आगे जा सकेगा।
