नोएडा

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नोएडा पुलिस ने कसी लगाम, एक दिन में काटे 182 वाहनों के चालान

Noida News: नोएडा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बेलगाम वाहनों पर लगाम लगाने के लिए शुक्रवार बीती रात एक अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस ने 182 वाहनों का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटा और 2 गाड़ियों को सीज भी किया गया।

Image

ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहनों पर नोएडा पुलिस की लगाम

Photo : iStock

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में बीती पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन और शराब पीने वाले लोगों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात सेंट्रल जोन के 8 थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और खुले में शराब पीने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने इस दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 182 वाहनों के खिलाफ चालान किया। इस दौरान 2 गाडियां भी सीज की गई। वहीं शराब पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

नोएडा पुलिस का खास अभियान

बीते दिनों में भी गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशों पर दोपहिया वाहनों के गलत दिशा में चलने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार रात फिर एक अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले लोगों के और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशों पर चलाए गए अभियान में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान खुले में शराब पीने वाले 216 लोगों के खिलाफ 292 बीएनएस की धारा के तहत कार्रवाई की गई।

बता दें कि यातायात नियमों का पालन न करने, ट्रैफिक लाइट तोड़ने, गलत दिशा में गाड़ी चलाने आदि के कारण कई दुर्घटनाएं होती है। अपनी जान के साथ दूसरों की जान भी जोखिम में होती है। इस स्थिति से बचने के लिए और लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने के लिए भी इस अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत पुलिस ने 182 वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पर वाहनों की चेकिंग की।

अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान कार्रवाई

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा जोन शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में सेन्ट्रल नोएडा जोन में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग करते हुए थाना फेस-2 पुलिस ने 235 वाहनों को चेक करते हुए 32 वाहनों, थाना फेस-3 पुलिस ने 127 वाहनों को चेक करते हुए 32 वाहनों, थाना सेक्टर-63 पुलिस ने 210 वाहनों को चेक करते हुए 37 वाहनों, थाना बिसरख पुलिस ने 175 वाहनों को चेक करते हुए 25 वाहनों, थाना बादलपुर पुलिस ने 120 वाहनों को चेक करते हुए 18 वाहनों, थाना सूरजपुर पुलिस ने 110 वाहनों को चेक करते हुए 8 वाहनों, थाना इकोटेक-3 पुलिस ने 185 वाहनों को चेक करते हुए 20 वाहनों और थाना सेक्टर-142 पुलिस ने 120 वाहनों को चेक करते हुए 10 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में अक्सर अलग-अलग जोन में इस तरह का अभियान चलाए जाते हैं। ताकि सड़कों पर बढ़ने वाले अपराध पर लगाम लगाई जा सके और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बेलगाम वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग सके।

(इनपुट - IANS)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article