अपने नोएडा का टाइम आएगा, क्लॉक टॉवर देगा अट्टा को नई पहचान

नोएडा में जल्द ही शहर का सबसे ऊंचा क्लॉक टावर बनने वाला है। 1.40 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को अगले कुछ महीने में पूरा कर लिया जाएगा। पूरी तरह से इको फ्रेंडली इस टावर में सौर ऊर्जा से चलने वाली घड़ियां लगाई जाएंगी।

दिल्ली से सटे नोएडा की पहचान ऊंची-ऊंची बिल्डिंगों के साथ अट्टा मार्केट भी है। लेकिन अब इसी अट्टा को एक नई पहचान मिलने जा रही है, जो इसकी खूबसूरती एक और नगीना जोड़ देगा। नोएडा के सेक्टर 18 और 38ए के बीच (अट्टा मार्केट) मुख्य सड़क पर एक खूबसूरत क्लॉक टावर बनने वाला है। श्रीनगर के प्रसिद्ध लाल चौक की तर्ज पर इसे बनाया जा रहा है। टावर का डिजाइन भी काफी हद तक लाल चौक के घंटाघर जैसा ही होगा। 1.4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस टावर को अगले कुछ महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।

noida clock tower in atta

नोएडा सेक्टर 18 में जल्द बनकर तैयार होगा क्लॉक टावर

क्लॉक टावर की लंबाई 70 फीट की होगी, जिसके नीचे एक सुंदर पार्क और एक सेल्फी पॉइंट बनाया जाएगा। दूर से दिख जाने वाले इस टावर के पार्क में बैठने के लिए बेंच भी लगाए जाएंगे। इसके चारों तरफ उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती हुईं कलाकृतियां भी लगाई जाएंगी

End of Feed