नोएडा

Noida: मयूर विहार से महामाया फ्लाईओवर पहुंचना होगा आसान, बनने को तैयार चिल्ली एलिवेटेड रोड

Noida: दिल्ली को नोएडा को जोड़ने वाली चिल्ली एलिवेटेड रोड का भूमि पूजन आज नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम द्वारा संपन्न किया गया है। इस मौके पर प्राधिकरण के कई अधिकारी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि एलिवेटेड रोड का कार्य 3 साल में पूरा होने की उम्मीद है।

Noida: नोएडा के बहुचर्चित चिल्ला एलिवेटेड का आज भूमि पूजन सम्पन्न हो गया है। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम द्वारा चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना का भूमि पूजन किया गया ताकि निर्माण कार्य की आधिकारिक शुरुआत की जा सके। चिल्ला एलिवेटेड रोड के लिए भूमि पूजन के दौरान नोएडा प्राधिकरण के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

तीन साल में पूरा होने की उम्मीद

जानकारी के अनुसार, यह एलिवेटेड रोड 6 किलोमीटर लंबा होगा। इस रोड को 800 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि एलिवेटेड रोड को तीन साल में पूरा करने की उम्मीद जताई जा रही है। चिल्ला एलिवेटेड रोड को चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर तक बनाया जाएगा। इस एलिवेटेड रोड के बनने से दिल्ली से नोएडा और नोएडा से दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

जाम से मिलेगी निजात

चिल्ला एलिवेटेड रोड के निर्माण से मयूर विहार और अक्षरधाम से आने वाले यात्रियों को सेक्टर 14 पर लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। बता दें कि यहां अक्सर भीषण जाम की स्थिति रहती है। इस जाम को खत्म करने के लिए और वाहन चालकों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जा रहा है। सेक्टर 14 ही नहीं बल्कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एलिवेटेड रोड के बनने से ट्रैफिक का दबाव कम होगा। इस एलिवेटेड रोड से नोएडा और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी और लाखों लोगों को इसका लाभ होगा।

चिल्ला एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

सेक्टर-14A के पास हुए भूमि पूजन में नोएडा प्राधिकरण के कई अधिकारी शामिल हुए। नारियल फोड़कर और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। नोएडा और दिल्ली के बीच यातायात को सुगम बनाने के लिए यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्राधिकरण का दावा है कि इस एलिवेटेड रोड के बनने से लाखों लोगों को राहत मिलेगी और शहर के ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article