नोएडा स्पोर्ट्स सिटी प्रोजेक्ट 'घोटाले' में CBI का एक्शन, तीन मामले दर्ज; जानें सारा विवाद

नोएडा स्पोर्ट्स सिटी प्रोजेक्ट 'घोटाले' के खिलाफ सीबीआई ने बड़ा एक्शन लिया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने तीन मामले दर्ज किये हैं। जानकारी के अनुसार इस प्रोजेक्ट में 9 हजार करोड़ रुपये के गबन की बात सामने आई है। आपको बताते हैं कि इस पूरे मामले को लेकर सीबीआई ने क्या रुख अपनाया है।

Noida Sports City Project Scam: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2011 से 2014 के बीच नोएडा में ‘स्पोर्ट्स सिटी परियोजनाओं’ के आवंटन, विकास और मंजूरी में कथित अनियमितताओं को लेकर तीन मामले दर्ज किए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह अनियमितताएं बाद में 9000 करोड़ रुपये के ‘घोटाले’ के रूप में सामने आईं।

CBI

CBI ने नोएडा स्पोर्ट्स सिटी प्रोजेक्ट 'घोटाला' मामले में लिया एक्शन।

हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने की छापेमारी

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने रियल एस्टेट फर्म ‘लॉजिक्स इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड’, ‘जनाडू एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड’ व ‘लोटस ग्रीन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड’, उनके निदेशकों और नोएडा प्राधिकरण के कुछ अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की।

End of Feed