Noida Authority: नोएडा में भी बनाई जाएगी कनॉट प्लेस जैसी शानदार मार्केट! प्राधिकरण ने प्रस्ताव को मंजूरी के लिए भेजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2023, 01:01 PM IST

Sector 18 Market of Noida: नोएडा की सेक्टर -18 मार्केट को दिल्ली के शानदार कनॉट प्लेस की तरह विकसित किया जाएगा। यह प्रस्ताव स्थानीय व्यापारियों की ओर से भेजा गया था। जिस पर नोएडा प्राधिकरण ने सहमति जताते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नोएडा की सेक्टर-18 मार्केट में दिल्ली-एनसीआर के शहरों से लोग आया करते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा की सेक्टर-18 की मार्केट को कनॉट प्लेस की तरह किया जाएगा विकसित
  • स्थानीय व्यापारियों की ओर से लंबे समय से की जा रही थी मांग
  • प्रस्ताव के लिए नोएडा प्राधिकरण ने जताई है सहमति

Noida News: यूपी की औद्योगिक राजधानी के नाम से प्रसिद्ध नोएडा शहर में जल्द ही दिल्ली के कनॉट प्लेस जैसा खूबसूरत बाजार बनाने की योजना चल रही है। इस आशय की मांग सेक्टर-18 के स्थानीय व्यापारियों ने पुरजोर तरीके से उठाई थी। जिसे नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने स्वीकार भी कर लिया है। अब इस योजना को मूर्तिरूप देने के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Noida News

नोएडा के सेक्टर-18 की मार्केट को दिल्ली के कनॉट प्लेस की तरह किया जाएगा तैयार

नोएडा में शहर के सबसे बड़े बाजार के रूप में सेक्टर-18 की मार्केट स्थापित है। सेक्टर-18 की मार्केट एसोसिएशन की पुरजोर मांग रही है कि, नोएडा के सेक्टर-18 को दिल्ली के कनॉट प्लेस की तरह विकसित किया जाना चाहिए। मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने मार्केट एसोसिएशन की मांग पर सहमति व्यक्त करते हुए इस प्रस्ताव को आगे बढ़ा दिया है। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो बहुत जल्द नोएडा की सेक्टर-18 मार्केट दिल्ली के कनॉट प्लेस जैसी दिखाई देने लगेगी।

End of Feed