नौकर बन घर में घुसा और चौथे ही दिन साफ कर दिया पूरा घर, अब नोएडा पुलिस ने पकड़ा

नोएडा पुलिस ने बिल्डर के घर बंधक बनाकर लूट की घटना का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। लूट की रकम का एक हिस्सा भी बरामद कर लिया है।

नोएडा पुलिस ने एक बड़ी लूट की घटना का खुलासा किया है, जिसमें एक बिल्डर के घर में घुसकर उनकी पत्नी को बंधक बनाकर करीब 53 लाख रुपये की नकदी और ज्वेलरी लूटी गई थी। इस मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 10 लाख 70 हजार रुपये की चोरी की गई राशि बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि यह गैंग पहले भी मुंबई, दिल्ली में इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

End of Feed