नोएडा

Video कॉल पर कांस्टेबल का बीवी से हुआ झगड़ा, गोली मारकर कर लिया suicide

Noida News: नोएडा में थाना रबूपुरा में तैनात एक कांस्टेबल ने अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल काफी दिनों के तनाव में था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है-

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना रबूपुरा में तैनात एक कांस्टेबल ने अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करते समय हुए झगड़े के बाद गांव मोहम्मदपुर के पास थाने की जीप में सरकारी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक उसकी पत्नी ने इस घटना की सूचना थाना प्रभारी को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने कांस्टेबल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

काफी दिनों से तनाव में था कांस्टेबल

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कांस्टेबल काफी दिनों से पारिवारिक समस्याओं को लेकर तनाव में था। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 21 सितंबर की देर रात को कांस्टेबल अंकुर राठी (28) थाना प्रभारी की जीप में तेल डलवाने के लिए ग्राम मोहम्मदपुर जीप लेकर अकेले गए थे।

वीडियो कॉल पर झगड़े का बाद खुद को मारी गोली

इसी बीच उनकी पत्नी का वीडियो कॉल आया, वीडियो कॉल के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद अंकुर ने सरकारी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि अंकुर की पत्नी ने थाना प्रभारी को इस घटना की सूचना दी। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तो अंकुर जीप में लहूलुहान अवस्था में मिला। अत्यंत गंभीर हालत में अंकुर को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान देर रात को अंकुर की मौत हो गई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना रबूपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि कांस्टेबल अंकुर राठी पारिवारिक कलह से परेशान थे। वह 2016 बैच का कांस्टेबल था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रहकर मामले की जांच कर रही है।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article