Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में फरियादियों की समस्या सुनकर अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जिसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने सबकी सुरक्षा और सभी को न्याय के संकल्प की बात की।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया पोस्ट
उन्होंने 'जनता दर्शन' में आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिए।योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर गोरखनाथ मंदिर में “जनता दर्शन” का एक मिनट 17 सेकंड का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “सबकी सुरक्षा और सभी को न्याय के संकल्प के साथ सतत क्रियाशील हैं।
सीएम में सुनी जनता दर्शन' में आए लोगों की समस्याएं
इसमें कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ परिसर में 'जनता दर्शन' में आए लोगों की समस्याएं सुनीं एवं संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिए। वहीं उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर भी लोगों की रक्षा और सभी को न्याय की बात कहीं। और जनता के समस्याओॆ के तुरंत समाधान के लिए निर्देश दीए।
(इनपुट-भाषा)
