Noida: फर्जी अंतरराष्ट्रीय पुलिस गैंग बनकर ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, NRI-OCI को बनाते थे निशाना

नोएडा के थाना फेस 3 पुलिस ने हाल ही में एक हाई-प्रोफाइल ठग गिरोह का खुलासा किया, जो खुद को अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन का प्रतिनिधि बताकर लोगों को ठग रहा था। यह गिरोह खासतौर पर NRI और OCI कार्ड धारकों को निशाना बनाता था और धमकी देता था कि सहयोग न करने पर भारत आने या OCI कार्ड जारी न होने की समस्या होगी।

Fake International Police Gang: नोएडा के थाना फेस 3 पुलिस ने हाल ही में एक हाई-प्रोफाइल ठग गिरोह का खुलासा किया, जो खुद को अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन का प्रतिनिधि बताकर लोगों को ठग रहा था। यह गैंग विशेष रूप से NRI और ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड धारकों को निशाना बनाता था। पुलिस ने तीन आरोपियों को पीसीआर लेकर पूछताछ की, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह पीड़ितों को धमकी देता था कि अगर वे "जांच" में सहयोग नहीं करेंगे तो उन्हें भारत आने की अनुमति नहीं मिलेगी और भविष्य में OCI कार्ड भी जारी नहीं होगा।

Noida police's new revelation in fake international police gang case

फर्जी अंतरराष्ट्रीय पुलिस गैंग मामले में नोएडा पुलिस का नया खुलासा

ऐसे जीता पीड़ितों का भरोसा

गैंग माइक्रोसॉफ्ट टीम के जरिए वीडियो कॉल कर खुद को CBI, ED, क्राइम ब्रांच या सुप्रीम कोर्ट का अधिकारी बताता था। नकली दस्तावेज, लेटरहेड और सील दिखाकर पीड़ितों का भरोसा जीतता था। पीड़ितों से कहा जाता था कि उन्हें भारत सरकार से पुलिस क्लीयरेंस प्रमाण पत्र (Police Clearance Certificate) की आवश्यकता है, जिसे यह लोग दिला सकते हैं। आरोपियों ने पीड़ितों से कहा कि वे पैसे इस अकाउंट में ट्रांसफर करें, ताकि मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनकी बेगुनाही साबित की जा सके। पैसे भेजने के बाद पीड़ितों को नकली अभिस्वीकृति पत्र (Acknowledgement Letter) दिया जाता था, जिस पर वित्तीय विभाग, सीबीआई और आरबीआई की फर्जी सील लगी होती थी।

End of Feed