Noida News : नोएडा में नहीं थम रहीं ठगी की घटनाएं, शातिर इस तरह से लोगों को बना रहे शिकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 4, 2023, 10:10 PM IST

Noida News : नोएडा और इसके आसपास के इलाके में यहां पर एक ही दिन में दो ठगी के मामले सामने आए। एक में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ तो वहीं दूसरे में फर्जी रिश्‍तेदार बनकर ठगी करने की बात सामने आई।

Noida News : नोएडा और इसके आसपास के इलाके में ठगी करने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। लगातार इन मामलों में वृद्धि होती जा रही है। लोगों से रुपये ऐंठने के चक्‍कर में आरोपी उनको तरह-तरह के लालच देते हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर हुआ है यूपी के नोएडा में। यहां पर एक ही दिन में दो मामले सामने आए। एक मामले में पुलिस ने उस गिरोह का पर्दाफाश किया जो युवाओं को जॉब दिलाने के नाम पर ठगता था। वहीं, दूसरे मामले में ठगों ने रिश्‍तेदार बनकर फोन किया और महिला को ठगी का शिकार बना लिया।

cyber fraud, cyber crime, noida police

नोएडा में बढ़ रहीं ठगी की घटनाएं। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश

नोएडा के सेक्‍टर 63 की कोतवाली पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। जहां से ठग युवाओं को जॉब दिलाने के नाम पर उनसे लाखों की रकम हड़प लेते थे। पुलिस ने कथित कॉल सेंटर से नकदी और सामान बरामद किया है। आरोपियों ने खुद बताया है कि वे अब तक सैकड़ों लोगों से लाखों की ठगी कर चुके हैं। आरोपी गिरोह बनाकर पहले बेरोजगारों की लिस्‍ट तैयार करते थे और फिर सिलसिलेवार ढंग से उनको कॉल करते थे। तमाम तरीके की फीस बताकर उनसे हजारों रुपये ले लिए जाते थे और ये प्रोसेस होते ही अपना फोन बंद कर लेते थे। पुलिस ने बताया है कि आरोपियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल, सिम कार्ड, आफर लेटर और भी बहुत से डॉक्‍यूमेंट्स बरामद किए गए हैं। वहीं, ठगी का शिकार हो चुके लोगों को भी ढूंढ़ा जा रहा है।

End of Feed