Noida News: न्यू ईयर से पहले नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

Noida News:नोएडा में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए पुलिस द्वारा कई स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। इस दौरान दो अलग स्थानों पर पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों बदमाशों ने कई वारदातों को अंजाम दिया है।

Noida News: नोएडा में आपराधिक वारदातों को कम करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग की प्रक्रिया के दौरान अलग-अलग स्थानों पर पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इससे पहले भी अलग-अलग इलाकों में पुलिस की इन बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई थी। जानकारी के मुताबिक दोनों बदमाशों ने एनसीआर में अलग-अलग जगहों पर कई वारदात को अंजाम दिया है। इनके खिलाफ कई पुलिस स्टेशनों में मुकदमे दर्ज है। मुख्य तौर पर बदमाशों पर मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी करने के मामले दर्ज हैं।

Noida Police.

न्यू ईयर से पहले नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि 29 दिसंबर की देर रात थाना सेक्टर 58 पुलिस बल द्वारा आगामी नववर्ष के दृष्टिगत अपराधों की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जयपुरिया चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। जिसको रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं रुका और भागने का प्रयास करने लगा।

End of Feed