Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

नोएडा में पुलिस ने फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले गैंग के तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। इनमें से एक गोली लगने से घायल हो गया और दो अन्य बदमाशों को कांबिंग के दौरान पकड़ा गया। इस गैंग के सभी पांच बदमाशों की गिरफ्तारी पुलिस ने कर ली है।

Noida Police Encounter: नोएडा में थाना फेस दो पुलिस की फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले गैंग के साथ मुठभेड़ हुई। जिसके बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ा है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने के बाद घायल हो गया। इसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। एक दिन पहले ही इस गैंग के दो अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस इस गैंग के सभी पांच मेंबर की गिरफ्तारी कर चुकी है।

Noida Encounter

नोएडा में पुलिस एनकाउंटर

कंपनी में करते थे चोरी

पुलिस ने बताया ये शातिर बदमाश एनसीआर क्षेत्र में कंपनी में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। इन फरार बदमाशों की तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी। पुलिस के अनुसार आज सुबह थाना पुलिस कचहरी कट पर चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक वेगनआर कार सामने से आती दिखी। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन वे तेजी से पुस्ता रोड की ओर भागने लगे। जिसपर पुलिस को शक हुआ और टीम ने गाड़ी का पीछा किया।

End of Feed