नोएडा

Noida News: जनरल स्टोर की दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख

यूपी के नोएडा के सेक्टर 49 स्थित जनरल स्टोर की दुकानों में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की तेज लपटों से अन्य दुकानों के चपेट में आने की संभावना है।

Image

नोएडा में जनरल स्टोर पर लगी आग

नोएडा के सेक्टर 49 में सोमवार की दोपहार दो जनरल स्टोर की दुकानों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक, आग में जलकर लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू करने का प्रयास कर रही हैं। आग की तेज लपटों से अन्य दुकानों के चपेट में आने की संभावना है। आग कैसे लगी अभी इसका स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-49 की घटना बताई जा रही है।

सेक्टर 49 स्थित एक दुकान में सोमवार दोपहर को अज्ञात कारण से भयंकर आग लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दमकल सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस घटना में दो दुकानें जलकर खाक हो गईं। मुख्य दमकल अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि सेक्टर 49 में एक दुकान में आग लगी है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

चौबे ने बताया कि इस घटना में दो दुकानें जल गईं, जबकि तीन को जलने से बचा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सीएफओ ने बताया कि जांच में पता चला है कि दुकान के ऊपर से बिजली की तार जा रही थी, जो टूटकर नीचे गिरी, जिसकी वजह से आग लगी है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बरोला गांव स्थित दुकान में लगी आग से आसपास के क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई। चौबे के अनुसार, घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए थे, जिन्हें सेक्टर 49 थाने की पुलिस और यातायात पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद वहां से हटाया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!