नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, एनसीआर के अलग-अलग थानों में 9 मामले दर्ज

Noida News: नोएडा में बीती रात यानी 5 और 6 मार्च की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर एनसीआर के अलग-अलग थानों में करीब 9 मामले दर्ज हैं।

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए कई स्थानों पर समय-समय पर चेकिंग की जा रही है। यहां चेकिंग के दौरान बीती देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की गोली लगने के बाद एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से अवैध हथियार के साथ 7500 रुपये बरामद किए गए हैं। अपराधी पर दिल्ली-एनसीआर में अलग-अलग थानों में करीब 9 मामले दर्ज हैं।

Noida Police.

नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार

मुठभेड़ में गिरफ्तार शातिर बदमाश

नोएडा सेक्टर 24 पुलिस द्वारा सेक्टर 54 में 5 और 6 मार्च की रात बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर रुकने की बजाय भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका और मोटरसाइकिल को पलटकर भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान वह डिवाइडर से टकराकर गिर पड़ा।

End of Feed