नोएडा

Noida: डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग, तेज हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें, काबू पाने में लग सकते हैं 4-5 दिन

Noida: यूपी के नोएडा सेक्टर 32 में हॉर्टिकल्चर विभाग के डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग लग गई। यह आग इतनी विकराल हो गई है कि इस पर काबू पाने में 4 से 5 दिन का समय लग सकता है। बताया जा रहा है कि तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया है।

Image

नोएडा हॉर्टिकल्चर विभाग के डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग

Noida: उत्तर प्रदेश में नोएडा सेक्टर 32ए में नोएडा प्राधिकरण के हॉर्टिकल्चर विभाग के बने डंपिंग ग्राउंड में आग लग गई। यह आग इतनी भीषण थी कि इसे पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड के पसीने छूट रहे हैं। बताया जा रहा है कि आग ने इतना विकराल रूप ले चुकी है कि इसे बुझाने में अभी और 4 से 5 दिन का वक्त लगने वाला है। इस पूरे इलाके को फायर कर्मचारी द्वारा आइसोलेट जरूर कर लिया गया है। आइसोलेशन के कारण आग और फैल नहीं पा रही है, लेकिन इस पर पूरी तरह काबू पाने में अभी और समय लगने की बात सामने आई है।

तेज हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें

इसके अलावा, तेज हवा भी फायर कर्मचारियों के कार्य में बाधा पहुंचा रही है और वहां पर उड़ने वाले धुएं ने फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के रिहायशी इलाकों, सड़क पर चलने वाले लोगों के लिए भी परेशानी खड़ी कर दी है। इस आग के चलते निकलने वाला धुआं इतना ज्यादा घना है कि आसपास की सड़कों पर वाहन चालकों को सामने 10 से 20 मीटर का रास्ता भी दिखाई नहीं दे रहा है, जिसके कारण एक्सीडेंट होने का खतरा लगातार बढ़ गया है।

धुंए के कारण सांस लेना हुआ मुश्किल

इसके अलावा, इस जहरीले धुएं से आसपास के सेक्टर के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। यह धुआं उनके घरों में घुस गया है, जिसकी वजह से उन्हें घर छोड़कर अपने रिश्तेदारों का घर या बाहर दूसरा ठिकाना ढूंढना पड़ा है। इस आग को लेकर फायर ऑफिसर प्रदीप चौबे ने मीडिया से खास बातचीत करते हुए बताया कि आग पर काबू पाने में अभी 4 से 5 दिन का वक्त लग सकता है। अगर इस बीच कोई बड़ी आग कहीं और नहीं लगी, तब ज्यादा से ज्यादा मैनपावर और गाड़ियों का इस्तेमाल कर इस आग पर काबू पाया जा सकता है।

40 फीट के गड्ढे में भरे वेस्ट ने बढ़ाई मुश्किलें

अधिकारी का कहना है कि सूखी पत्तियां, पेड़-पौधों और खाद समेत अन्य तरह के वेस्ट का यह डंपिंग ग्राउंड करीब 30 से 40 फुट गहरा है और अंदर तक पानी न पहुंच पाने के कारण इसमें लगी आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड के कर्मचारी असमर्थ हो रहे हैं। इसके अलावा, तेज हवा ने भी फायर ब्रिगेड का काम बड़ा रखा है और इस आग से निकलने वाले घने धुएं से भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभी फिलहाल 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, जो आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं।

इस डंपिंग ग्राउंड के आसपास के इलाकों की बात करें तो इसमें सेक्टर 30, सेक्टर 31, सेक्टर 32, सेक्टर 34, सेक्टर 35, मोरना गांव, सेक्टर 54, होशियारपुर आदि इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को इस धुएं के कारण काफी ज्यादा सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तेज चल रही हवा इस धुएं को काफी दूर तक ले जा रही है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article