Noida: नोएडा के लोगों को मेट्रो में सफर के दौरान लजीज व्यंजन खाने जैसा अनुभव होगा। जी हां, आपने सही समझा नोएडा के सेक्टर-137 में यूपी का पहला मेट्रो कोच रेस्टोरेंट खुलने जा रहा है। रेस्टोरेंट एक्वा लाइन मेट्रो के एक कोच में बनेगा, जिसमें 50 लोग एक साथ बैठकर लजीज खाने का लुत्फ उठा सकेंगे।
नोएडा में खुलेगा यूपी को पहला मेट्रो कोच रेस्टोरेंट (सांकेतिक तस्वीर)
इसके लिए बाकायदा एनएमआरसी ने एक निजी कंपनी को इसका किराए पर लाइसेंस दिया है। मेट्रो प्रबंधन ने निजी कंपनी को तीन माह में कोच में कंपलीट सेटअप लगाने की बात कही है। अब इसके लिए कंपनी द्वारा आर्किटेक्ट से अनुबंध कर कोच में बिना किसी बदलाव के रेस्टोरेंट बनवाएगी। हालांकि मेट्रो प्रबंधन ने कंपनी को कोच लाइसेंस पर दिया है जिसमे कई प्रकार की शर्ते लगाई है।
