Noida News: नोएडा शहरवासियों के लिए एक गुड न्यूज है। नोएडा प्राधिकरण को केंद्र सरकार से करीब 232 करोड़ रुपए मिलने वाले हैं। शहर को यह पैसा पीएम गति शक्ति योजना के तहत मिलने वाला है। नोएडा प्राधिकरण को 232 करोड़ रुपये इस सप्ताह में मिल जाएंगे। इस आर्थिक मदद की बदौलत नोएडा में निर्माणाधीन चार प्रमुख परियोजनाओं के काम को रफ्तार मिल जाएगी।
बता दें कि, करीब पांच महीने से इन पैसों का प्राधिकरण को इंतजार था। प्राधिकरण को पैसे मिलने पर शहर की प्रमुख योजनाओं को गति देने का काम शुरू हो जाएगा। प्राधिकरण इन पैसों को आगामी वर्षों में आने वाली परियोजनाओं पर भी खर्च करेगा।
