नोएडा

Flower Show In Botanical Garden Noida: बॉटेनिकल गार्डन में चल रही है पुष्प प्रदर्शनी, इस तारीख तक होगा आयोजन, एंट्री फ्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2023, 11:58 AM IST

Flower Show In Noida: नोएडा के बॉटिनकल गार्डन में पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। पांच मार्च तक इस फ्लावर शो का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की खास बात यह है कि, यहां पर 41 प्रकार के दुर्लभ प्रजातियों के फूलों को आमजन के दीदार के लिए रखा गया है। फूलों की महक से बॉटेनिकल गार्डन गुलजार है।

Image

नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन में पांच मार्च तक चलने वाला फ्लावर शो इस बार है खास (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 41 दुर्लभ प्रजातियों के फूलों की भी लगी है प्रदर्शनी
  • पांच मार्च तक होना है इस प्रदर्शनी का आयोजन
  • आठ एकड़ क्षेत्रफल में लगी है पुष्प प्रदर्शनी

Noida News: सेक्टर-38ए के बॉटेनिकल गार्डन में रंग-बिरंगे फूलों की महक हर तरफ फैली हुई है। यहां प्रकृति प्रेमियों और शहर के आमजन के लिए पुष्प प्रदर्शनी लगाई गई है। 28 फरवरी को केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने फ्लावर शो का शुभारंभ किया था। यहां 41 विभिन्न प्रकार की दुर्लभ प्रजातियों के फूलों से भी लोग रूबरू हो सकेंगे।

बता दें कि, लोगों को लुभाने के लिए प्रदर्शनी में खास तौर पर सजावट भी की गई है। यहां फ्लावर शो में बैंगनी, लाल, पीले, सफेद समेत विभिन्न रंगों के फूल बेहद खूबसूरती से सजाए गए हैं। शुरू के दो दिनों से प्रदर्शनी में एनसीआर क्षेत्र के काफी संख्या में प्रकृति प्रेमी और युवा यहां पहुंच रहे हैं।

यह है प्रदर्शनी में जाने का समय

मिली जानकारी के अनुसार, बॉटेनिकल गार्डन के प्रशासनिक अधिकारी संदीप चौहान ने जानकारी देते हुए बताया है कि, प्रदर्शनी आठ एकड़ के क्षेत्रफल में लगाई गई है। यहां विभिन्न प्रकार के प्रजातियों के 250 से अधिक पुष्प मौजूद हैं। वैसे तो गार्डन में हर वर्ष पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन होता है। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा प्रकृति प्रेमियों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों और आमजन को वनस्पति उद्यान की तरफ आकर्षित करना होता है। इसके साथ ही भारत की स्थानीय वनस्पतियों के संरक्षण के बारे में जागरूक करना भी इसका उद्देश्य है। यह प्रदर्शनी पांच मार्च तक आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी में जाने का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक है। फ्लावर शो में कोई भी व्यक्ति निशुल्क प्रवेश लेकर यहां के रंग बिरंगे फूलों और प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार कर सकता है।

बॉटेनिकल गार्डन का होगा विस्तार

बॉटेनिकल गार्डन के प्रशासनिक अधिकारी संदीप चौहान ने बताया है कि, बॉटेनिकल गार्डन का विस्तार करने के लिए मास्टर प्लान लैंडस्केप तैयार कर लिया गया है। इसके लिए सीपीडब्ल्यूडी से 490 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है। मास्टर प्लान के अनुसार, 164 एकड़ क्षेत्रफल में आमजन के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं भी शुरू की जाएंगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article