Mock Drill in Noida: हाई अलर्ट पर नोएडा के मॉल, एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन, समय-समय पर बजेगा सायरन, शुरू होगी बचाव की तैयारी

Noida Mock Drill: गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने निर्देशों पर जिले में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसके साथ ही शहर के सभी मॉल, स्कूल, मेट्रो स्टेशन और एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यहां सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि समय-समय पर अलग-अलग इलाकों में मॉक ड्रिल होती रहेगी।

Mock Drill in Noida: गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जिले में एक व्यापक मॉक ड्रिल (सुरक्षा अभ्यास) का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस, बम निरोधक दस्ते (बीडीएस), फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियों ने सामूहिक रूप से मॉल, एनटीपीसी, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशनों सहित कई प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इन इलाकों में पर सुरक्षाबलों द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है।

Noida Mock Drill

नोएडा में मॉक ड्रिल

नोएडा में मॉक ड्रिल

इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य संभावित आतंकी हमले, बम धमाके या किसी आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता, प्रतिक्रिया समय और समन्वय का परीक्षण करना था। गौड़ सिटी मॉल, जो बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित है, को इस अभ्यास का केंद्र बनाया गया। मॉल में मौजूद आम लोगों को पहले से सूचना दिए बिना अचानक सायरन बजाया गया, जिससे मौके पर मौजूद सभी लोग सतर्क हो गए। जैसे ही सायरन बजा, मॉल की सभी लाइट्स बंद कर दी गईं और मॉल स्टाफ ने पुलिस के सहयोग से "इवैक्यूएशन प्लान" लागू कर लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया।

End of Feed