नोएडा

नोएडा के युवक ने नशे में कर डाला कांड, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा, अस्पताल में भर्ती

थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के गांव बिशनपुरा में हुई एक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है, जहां नशे की हालत में एक युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट कैंची से काट लिया। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और गंभीर अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति बिगड़ने पर युवक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।

Image

नोएडा के युवक ने नशे की हालत में काटा अपना प्राइवेट पार्ट

शनिवार को थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के गांव बिशनपुरा में एक युवक ने नशे की हालत में अपना प्राइवेट पार्ट कैंची से काट लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां युवक के साथ एक महिला भी मौजूद थी। गंभीर अवस्था में उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 वर्षीय युवक मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले का निवासी है और गांव बिशनपुरा में किराए के कमरे में रहता था। उसके साथ एक 30 वर्षीय महिला भी रह रही थी। पुलिस को शनिवार देर रात सूचना मिली कि युवक नशे की हालत में है और उसने खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उसे चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल ले गई।

कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई

महिला ने पुलिस को बताया कि वो पिछले दो वर्षों से युवक के साथ लिव-इन में रह रही है। पहले उसका विवाह हो चुका था, लेकिन पति को छोड़कर उसने अब इस युवक के साथ अपना जीवन बसा लिया है। युवक मजदूरी करता है, लेकिन उसे नशे की लत भी है। पुलिस को दिए अपने बयान में उसने स्वीकार किया कि नशे की हालत में उसने ये कदम उठाया। वहीं, सूचना मिलते ही नोएडा पहुंचे परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।

महिला और युवक में होते थे विवाद

इस घटना को लेकर लोगों में काफी चर्चा रही कि एक महिला ने युवक के प्राइवेट पार्ट को काट दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होते थे, लेकिन पुलिस के अनुसार, जब ये घटना हुई, उस समय महिला अपने कमरे में सो रही थी। पुलिस ने ये भी पुष्टि की है कि युवक अब खतरे से बाहर है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article