Noida Metro News: नोएडा मेट्रो में सफर करने वाले लोगों के लिए एनएमआरसी ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत टिकट की 30 मिनट की अवधि को बढ़ा दिया गया है। एनएमआरसी द्वारा ये अहम फैसला मेट्रो टिकट काउंटर लग रही लंबी लाइन को देखते हुए लिया गया है। एनएमआरसी ने टिकट की अवधि को 30 मिनट से बढ़ा कर दिनभर के लिए कर दी है। मेट्रो टिकट काउंटर पर भीड़ खत्म करने के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी दी गई है।
नोएडा मेट्रो ट्रेन टिकट की समय अवधि बढ़ाई गई
घर बैठे कर सकेंगे मेट्रो टिकट बुक
नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन द्वारा यात्रियों को अधिक सुविधाएं देते हुए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सेवा भी मुहैया करवाई है। इस सुविधा के तहत अब नोएडा मेट्रो में यात्रा करने वाले लोग घर बैठे भी ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। ऐसे में उन्हें लंबे समय तक लाइन में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही एनएमआरसी के टिकट की समय अवधि बढ़ाने के बाद से घंटों पहले भी टिकट बुक करने में परेशानी नहीं होगी। चिंता मुक्त होकर आप कहीं से भी और कभी भी टिकट बुक कर नोएडा मेट्रो में यात्रा कर सकते हैं।
पहले नोएडा मेट्रो में टिकट बुक करने के बाद उसे 30 मिनट के भीतर इस्तेमाल करना आवश्यक था। 30 मिनट का समय पूरा होने के बाद टिकट अमान्य हो जाती थी, जिसे काउंटर पर जाकर फिर एक्टिवेट करना पड़ेगा। ऐसे में लोगों को बहुत दिक्कत होने लगी थी। इसे देखते हुए एनएमआरसी ने टिकट की अवधि बढ़ाने का फैसला लिया। टिकट बुकिंग के संबंध में एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ लोकेश एम कहते है कि ग्रेनो मेट्रो में यात्रा करने के लिए दो तरह से टिकट लेने की सुविधा है। पहली सुविधा के अनुसार यात्री मेट्रो स्टेशन पर बने टिकट काउंटर से टिकट ले सकते हैं और दूसरा वे लोग अपने स्मार्ट फोन में एप के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं।
