नोएडा

Noida Weather Forecast Today: नोएडा के लोगों को सर्द हवाओं से मिली राहत, धूप में चमके सबके चेहरे, जानें शाम में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Noida Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: नोएडा के लोगों को बर्फीली हवाओं से राहत मिल रही है। शहर में हल्की धूप निकल गई है। आज का मौसम साफ रहेगा लेकिन आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।

Image

नोएडा में मौसम का हाल

Noida Weather Forecast Today in Hindi: नोएडा में रविवार को आसमान साफ है। हल्के कुहासा के साथ नोएडा में सुबह की शुरुआत हुई है। दिन के समय धूप निकलने से मौसम सुहाना हो जाएगा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो से तीन दिन तक नोएडा का मौसम ऐसे ही साफ रहने के उम्मीद है। 14 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। नोएडा में बर्फीली हवाएं भी कम हो गई है। इससे नोएडा के तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। आइए बताएं कैसा रहेगा आज शाम में नोएडा का मौसम...

नोएडा का तापमान

नोएडा में सुबह की शुरुआत कुहासा(हल्की धुंध) से हुई है। फिलहाल मौसम साफ है और आज दिनभर साफ रहने की उम्मीद है। दोपहर के समय धूप के साथ लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। नोएडा के तापमान की बात करें को शहर का आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में प्रतिदिन वृद्धि हो सकती है। हालांकि सुबह और शाम में होने वाली ठंड में लोगों की कंपकंपी छूट जाती है। शहर में सुबह और शाम के समय गलन वाली सर्दी हो रही है। जानकारी के अनुसार भले ही नोएडा के तापमान में वृद्धि देखी जा रही हो लेकिन लोगों को ठंड से जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सुबह-शाम की ठंड लोगों को सताती रहेगी। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, ठंड वापस दस्तक दे सकती है।

नोएडा में बारिश की दस्तक

मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के आधार पर, नोएडा और कई अन्य क्षेत्रों में आने वाले 5 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही शीतलहर के चेतावनी भी दी गई है। यदि नोएडा में फिर बारिश होती है तो ठंड के कम होने की उम्मीद और बढ़ने की उम्मीद दोनों ही है। शीतलहर के चलने से ठंड का बढ़ना तय है। इसके अलावा आपको बता दें कि 14 फरवरी को बारिश होने का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article