नोएडा

Noida Weather Forecast Today: नोएडा में धूप की तपिश हुई तेज, बदले मिजाज के बीच जानें कैसा रहेगा आज शहर का मौसम

Noida Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: नोएडा में मौसम साफ है। धूप निकल रही है और उसकी तपिश लोग महसूस कर रहे हैं। सोमवार से नोएडा के मौसम में एक बार फिर बदलाव होंगे।

Image

जानें कैसा रहेगा आज नोएडा का मौसम

Photo : iStock

Noida Weather Forecast Today in Hindi: नोएडा का मौसम साफ बना हुआ है। शहर में चल रही बर्फीली हवाओं में भी कमी देखी गई है। नोएडा में सुबह-शाम की ठंड देखी जा रही है। दोपहर में धूप निकलते से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। धूप की तपिश से ठंड के जाने की उम्मीद लग रही है। लेकिन जल्द ही नोएडा का मौसम बदल सकता है। नोएडा और एनसीआर के कई क्षेत्रों में सोमवार से मौसम में एक बार फिर बदलाव दिखना शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा में शनिवार और रविवार को अच्छी धूप रहेगी और मौसम साफ रहेगा। सोमवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखा जाएंगे। इसके अलावा बारिश होने की भी आशंका जताई जा रही है।

नोएडा का मौसम

नोएडा में मौसम साफ है। दिन के समय तापमान में वृद्धि हो रही है। दोपहर के समय लोगों को हाथ में जैकेट लेकर घूमते हुए देखा जा रहा है। दोपहर के तापमान में हुई वृद्धि के बाद से लोगों को गर्म कपड़ों को कम करते हुए देखा गया है। नोएडा में आज केे तापमान की बात करें तो सुबह का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया है। समय के साथ तापमान में एक-एक डिग्री की वृद्धि देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार, दोपहर में नोएडा का तापमान 23 तक जा सकता है। वहीं शाम 4 बजे के बाद तापमान कम होना शुरू होगा।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा नोएडा का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा में मौसम सोमवार से एक बार फिर बदलेगा। शहर में ठंड की वापसी होगी। इसके साथ ही विभाग ने 13 और 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग का कहना है कि 14 फरवरी को गरज के साथ बारिश और आंधी चलने की उम्मीद है। यदि बारिश के साथ हवाएं चलती है, तो ऐसे में शहर में ठंड की वापसी होनी तय है। रविवार को नोएडा का न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री तक जा सकता है। सोमवार को तापमान 10 और 22 डिग्री हो सकता है। इसके अलावा आसमान में बादल भी छाए रहने की संभावना है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!