Noida: यूट्यूबर मृदुल के नाम पर निकली मजदूरों को कुचलने वाली लैंबोर्गिनी, जल्द ही पूछताछ के लिए बुला सकती है पुलिस

Noida: नोएडा में रविवार शाम को एक तेज रफ्तार लेंबोर्गिनी ने डिवाइडर पर खड़े दो मजदूरों को कुचल दिया था। इस मामले की जांच में पता लगा कि वाहन यूट्यूबर मृदुल के नाम पर रजिस्टर है। लंबोर्गिनी मामले को लेकर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और यूट्यूबर मृदुल को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

Noida: नोएडा में रविवार शाम एक तेज रफ्तार लेंबोर्गिनी से दो मजदूरों को कुचलने की घटना सामने आई। यह मामला तेजी से तूल पकड़ रहा है। पुलिस ने इस मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जबकि पुलिस ने वाहन चालक को मौके से गिरफ्तार किया। इस हादसे को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बता दें कि यह मामला नोएडा सेक्टर 94 का है। थाना सेक्टर 124 पुलिस इस घटना के संबंध में कार के मालिक मशहूर यूट्यूबर मृदुल को पूछताछ के लिए बुला सकती है। पुलिस जानने का प्रयास कर रही है कि हादसे के समय गाड़ी किसकी अनुमति से चलाई जा रही थी और इसके पीछे की पूरी कहानी क्या है।

Noida Car Accident

यूट्यूबर मृदुल के नाम पर निकली मजदूरों को कुचलने वाली लैंबोर्गिनी

वाहन चालक गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मुख्य आरोपी वाहन चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। वाहन चालक का नाम दीपक बताया जा रहा है, जो राजस्थान के जयपुर का मूल निवासी है। वह दिल्ली-एनसीआर में कार ब्रोकर का काम करता है। जिसमें गाड़ियों की खरीदारी-फरोख्ता (Buying and Selling) शामिल है। पुलिस ने बताया कि रविवार को वह टेस्ट ड्राइव के दौरान लैंबोर्गिनी चला रहा था, तभी अचानक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर पर खड़े मजदूरों को कुचल दिया। इस घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

End of Feed