Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट का 60 फीसदी काम पूरा, इस दिन पीएम करेंगे समीक्षा बैठक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 11, 2023, 11:49 AM IST

Noida News: नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट परियोजना का 60 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री योगी की है प्रगति कार्य पर निगरानी। 29 नवंबर को प्रधानमंत्री करेंगे कार्य की समीक्षा।

Noida News: नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का काम प्रगति पर है। नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ानों का ट्रायल फरवरी 2024 से शुरू किया जाएग। इसके बाद सितंबर 2024 से फ्लाइट की उड़ानें भी शुरू कर दी जाएंगी। जैसे-जैसे समय नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे लगातार एयरपोर्ट के कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

Noida International Airport

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का काम 60 प्रतिशत पूरा

निर्माणाधीन नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की प्रगति कहां तक पहुंची है कि जानकारी लेने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव वुमलुनमंग वुअलनाम ने शुक्रवार को कार्य की समीक्षा की ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया था। आयोजित इस बैठक में रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी टॉवर, कनेक्टिविटी परियोजनाओं से जुड़ी सभी कार्यों की स्थिति की जानकारी जुटाई गई है। बैठक के बाद प्राप्त जानकारी के अनुसार, नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का काम लगभग 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

End of Feed