Dhanteras Gold Silver Buying Market and Shubh Muhurat in Noida 2023: दिवाली से 2 पूर्व देशभर में धनतेरस के त्योहार का उल्लास दिखाई देता है। लिहाजा, बाजार में अन्य दिनों के मुकाबले रौनक कुछ ज्यादा रहती है। इस दिन कुछ ना कुछ सामग्री खरीदना अनिवार्य माना जाता है। चूंकि, सनातन धर्म में धनतेरस के दिन खरीदारी कर नई वस्तुएं घर लाने की परंपरा सदियों से अनवरत चली आ रही है। धनतेरस में सामान की खरीदारी करने के लिए विशेष मुहूर्त भी होते हैं। तो हम आपको इस धनतेरस में सामान खरीदने और पूजा का समय और शुभ मुहूर्त सहित सबकुछ बताते चलते हैं।
धनतेरस पूजा मुहूर्त
ज्योतिष शास्त्र और पंचांग के मुताबिक, 10 नवंबर को धनतेरस का त्योहार पड़ रहा है। इस दिन दोपहर 12बजकर 35 मिनट से लेकर 11 नवंबर को 10 बजे तक का समय वस्तुओं की खरीदारी के लिए उत्तम है। इस काल में आप सोने-चांदी के सिक्के, ज्वैलरी समेत पूजा की अन्य वस्तुओं को खरीदकर घर ला सकते हैं। इस दिन लोग नए वाहन भी खरीद कर घर लाते हैं। इस अवधि में खासकर वृष लग्न और शुक्र के कारण, हीरा, स्फटिक, सोना और चांदी की वस्तुओं की खरीदारी उत्तम मानी जा सकती है। शाम 5 बजकर 47 मिनट से शाम 7 बजकर 42 मिनट तक धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त भी है। तो आइये हम आपको नोएडा के कुछ चुनिंदा बाजार के बारे बताते हैं, जहां से उक्त वस्तुएं खरीद सकते हैं।
सोने-चांदी का भाव
आपको बता दें कि नोएडा में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने के लिए आपको 60,190 रुपये भुगतान करने होंगे, जबकि इतने ही ग्राम के 22 कैरेट गोल्ड के लिए 55,174 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं, 10 ग्राम चांदी के लिए 709 रुपये चुकान होंगे। हालांकि, सोने-चांदी के भाव कम ज्यादा होते रहते हैं। इसलिए जरूरी नहीं कि धनतेरस में इससे ज्यादा या कम रुपये में आपको उक्त वस्तुएं प्राप्त हों। खबर लिखे जाने तक का ये लाइव रेट है। ये रेट Bullion Rates से लिए गए हैं।- नोएडा में पूजा का शुभ मुहूर्त शुक्रवार शाम 5 बजकर 52 मिनट से 7 बजकर 42 तक
- नवम्बर 10 शुक्रवार को राहु 10:44 AM से 12:04 PM तक था । चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा।
- कृष्ण पक्ष त्रयोदशी - Nov 10 12:36 PM – Nov 11 01:58 PM
ये हैं नोएडा की बेस्ट ज्वैलरी शॉप
नोएडा सेक्टर 18 स्थित तनिष्क ज्वैलर्स आपको धनतेरस पर कई कलेक्शन दे देंगे। जैसे रिंग, ब्रेसलेट, चेन, पेंडेंट के अलावा अवीर कलेक्शन, दिलों की रानी, पेंडेंट, जंजीरें, झुमके, कंगन, मंगलसूत्र, अंगूठियां, सोने के सिक्के, 24 कैरेट का गहना, चूड़ियां, हीरे, चांदी, पारंपरिक और बेस्पोक इत्यादि ले सकते हैं।
नोएडा सेक्टर 18 वेव सिल्वर मॉल के पीछ कल्याण ज्वैलर्स की दुकान आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आप यहां विशेष प्रकार के गहने और धनतेरस की पूजा की मूर्तियां, सोने-चांदी के सिक्के खरीद सकते हैं।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आराध्या ज्वैलर्स आपके लिए नए डिजाइनर गहने दे रहा है। ये परिष्कृत डिजाइनों के साथ उच्च गुणवत्ता वाला सोना, हीरा, चांदी और पत्थर प्रदान करते हैं।
केज़ ज्वेल्स (Kays Jewels) नोएडा में आभूषण की दुकान है जो आपको सोने और हीरे के आभूषण प्रदान करता है। यहां से आप धनतेरस के लिए सोने-चांदी की वस्तुए ले सकते हैं।
नोएडा सेक्टर 18 स्थित ब्लूस्टोन आभूषण में आपको बेहतर डिजाइन की ज्वैलरी मिल जाएगी। धनतेरस में आप यहां से मूर्तियां, सोने-चांदी के सिक्के समेत अन्य आभूषण खरीद कर घर ले जा सकते हैं।
जोयालुक्कास आभूषण ( JOYALUKKAS JEWELLERY) सोमदत्त टॉवर नोएडा सेक्टर 18 आपके लिए बेस्ट ज्वैलरी शॉपिंग की दुकान हो सकती है। यहां धनतेरस में आपके लिए बेहतर कलेक्शन तैयार हैं।
मालाबार सोना और हीरे (MALABAR GOLD & DIAMONDS) नोएडा सेक्टर 18 में एक और नायाब दुकान है। जहां दीपावली और धनतेरस में आपके लिए बेहतर कलेक्शन लेकर आए हैं।
