IGA से सीधे पहुंचेंगे Noida Airport, एयरोसिटी से कालिंदी कुंज को कनेक्ट करेगी Golden Line Metro, इन 3 शहरों को होगा लाभ

Noida Metro: नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक मेट्रो की बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए एयरोसिटी को कालिंदी कुंज तक जोड़ने की तैयारी की जा रही है। एयरोसिटी से तुगलकाबाद तक चलने वाली गोल्डन मेट्रो का कालिंदी कुंज तक विस्तार किया जाएगा।

Noida Metro: उत्तर प्रदेश के नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आसपास के इलाकों में बेहतर कनेक्टिविटी देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए इलेक्ट्रिकल टैक्सी, रैपिड ट्रेन आदि का विकास किया जा रहा है। इस बीच एयरपोर्ट से मेट्रो की कनेक्टिविटी को बेहतर करने की तैयारी भी जोरों पर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि इन दोनों इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नोएडा मेट्रो की गोल्डन लाइन को जोड़ा जाएगा।

Noida Golden Line Metro

नोएडा गोल्डन लाइन मेट्रो

बॉटनिकल गार्डन तक होगी सीधी कनेक्टिविटी

जानकारी के अनुसार, गोल्डन लाइन मेट्रो एरोसिटी से तुगलकाबाद के लिए प्रस्तावित है। ये योजना अपने अंतिम चरण में है। लेकिन इसका विस्तार किए जाने की तैयारी की जा रही है। गोल्डन मेट्रो को कालिंदी कुंज से जोड़ा जाएगा, जो बाद में बॉटनिकल गार्डन से सीधा कनेक्ट करेगी। बताया जा रहा है कि तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक पांच किमी का एलिवेटेड ट्रैक है। तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक गोल्डन मेट्रो को जोड़ने के लिए तीन स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें सरिता विहार, मदनपुर खादर और एक अन्य स्टेशन शामिल है।

End of Feed