नोएडा में साइबर अपराधियों का आतंक! बुजुर्ग दंपति को 'डिजिटल अरेस्ट' कर ठगे 3 करोड़ 14 लाख रुपये

उत्तर प्रदेश के नोएडा में साइबर अपराधियों का आतंक देखने को मिला है। जहां एक बुजुर्ग दंपति को ‘डिजिटल अरेस्ट' कर 3 करोड़ 14 लाख रुपये की ठगी की गई। ठगों ने खुद को TRAI, पुलिस, CBI और सुप्रीम कोर्ट के अधिकारी के तौर पर पेश किया। बुजुर्ग को डराया और उनपर मानसिक दबाव बनाकर उनसे सारी जमा पूंजी ठग ली।

Noida: साइबर अपराधियों ने एक बार फिर करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया है, मामला उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-75 का है। जहां एक बुजुर्ग दंपति को करीब 15 दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर कुल 3.14 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी पुलिस ने साझा की है। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग बिरज कुमार सरकार निजी बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।

Noida Cyber Fraud

नोएडा में साइबर ठगी।

बुजुर्ग ने साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत

पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) प्रीति यादव ने बताया कि ठग ने मुंबई के कोलाबा थाना का अधिकारी बन दंपति को गिरफ्तार करने की धमकी दी और बचने के लिए बताए गए खातों में पैसे डालने को कहा। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग ने बृहस्पतिवार को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

End of Feed